• Breaking News

    04 فبراير، 2019

    बाइक सवार सेना के 2 जवानों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक जवान की मौत

    बाइक सवार सेना के 2 जवानों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक जवान की मौत


    राजधानी दिल्ली में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार रात हुए सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। दोनों जवान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक ट्रक ने टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैंट इलाके में रविवार रात हीरो होंडा स्पलेंडर नम्बर RJ18 SS 2039 पर सवार सेना के जवानों की बाइक को ट्रक क्रमाकं HR69 A 3344 ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में सेना के लांस नायक जितेन्द्र यादव(28) की मौत हो गई।

    राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे जितेंद्र 6 राजपूताना राइफल में तैनात थे। वहीं हादसे के वक्त बाइक पर उनके साथ सवार का नाम उदय प्रताप (28) है।राइफ़लमैन उदय प्रताप उत्तरप्रदेश के एटा का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी ट्रक ड्राइवर राजू प्रसाद(41) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    बता दें कि डब्ल्यूएचओ का दावा है कि भारत में साल 2016 में 2,99,091 (करीब 3 लाख) से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई है। जिसमें मुख्य रूप से 5 से 14 साल के बच्चे और 15 से 29 साल के युवा शामिल हैं। वहीं, भारत सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक 2016 में देश में हुए सड़क हादसों में करीब डेढ़ लाख (150785) लोगों की मौत हुई। जिसमें 85% पुरुष और 15% महिलाओं ने अपनी जान गंवाई।




    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture