• Breaking News

    02 February, 2019

    मिशन 2019: पटना में 30 साल बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हुंकार

    मिशन 2019: पटना में 30 साल बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हुंकार


    कांग्रेस बिहार में 'जन आकांक्षा रैली' के बहाने अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। इसीलिए पार्टी 30 साल बाद आज पटना के गांधी मैदान में यह रैली करने जा रही है। कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में अपने दम पर कांग्रेस करीब 30 साल बाद रैली आयोजित कर रही है। पटना में 1989 में राजीव गांधी ने एक रैली को संबोधित किया था। रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोग एक दिन पहले ही पटना पहुंच गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे जबकि महागठबंधन के घटक दलों के नेता इसमें शामिल होकर एनडीए सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।
    पूरे 30 साल बाद कांग्रेस अपने बलबूते यह रैली आयोजित कर रही है। कांग्रेस ने इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पटना की सड़कों और चौराहों को पोस्टरों व बैनरों से पाट दिया गया है। कांग्रेस के विधायक से लेकर बिहार के कई विपक्षी सांसद इस रैली को सफल करने में जुटे हैं। कांग्रेस की रैली के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान सजकर तैयार है।
    तीस बरस बाद ऐसा मौका आया है, जब इस मैदान पर कांग्रेस की तरफ से रैली का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में पहुंचे इसके पहले ही यहां जबरदस्त तैयारी की गई हैं। राहुल का भाषण सुनने वालों के लिए रसगुल्ला का इंतजाम है। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोग पहुंचेंगे। इंतजाम की जिम्मेदारी निर्दलीय और बाहुबली विधायक अनंत सिंह देख रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाल लड़ना चाहते हैं।
    बहरहाल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का कहना है कि जन आकांक्षा रैली में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, वामपंथी दलों के नेता और छतीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता एक दिन पहले पटना पहुंच गए। उनके रहने और खाने का प्रबंध पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के आवास पर किया गया है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture