त्रिपुरा में बाढ़ ने ढाया कहर, 600 से ज्यादा परिवार बेघर
रविवार रात सदर और जिरानिया और अगरतला के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के चलते हाओरा नदी का पानी 10.3 मीटर पर बह रहा है जो कि खतरे के स्तर से 0.3 मीटर ऊपर है। बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है। पीड़ितों के लिए 16 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें करीब 670 परिवार रह रहे हैं।
फिलहाल नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स, सिविल डिफेंस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए पर्याप्त खाद्य आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था की है। राज्य में शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं राज्य की प्रमुख नदियों में वॉटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। गोमती, देव, मनु और हाओरा नदी में हर घंटे जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से पूरा राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق