• Breaking News

    25 مايو، 2018

    बीजेपी-शिवसेना में तल्खी बढ़ी, सामना में लिखा- योगी ने शिवाजी का अपमान किया

    बीजेपी-शिवसेना में तल्खी बढ़ी, सामना में लिखा- योगी ने शिवाजी का अपमान किया


    केंद्र और महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भले ही साथ-साथ हो लेकिन दोनों की जुबानी तल्खी चरम पर है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के आज के संपादकीय में बीजेपी पर हमला बोला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ढोंगी करार दिया।

    शिवसेना ने कहा कि कोंकण स्थानीय स्वराज निवार्चन क्षेत्र की सीट खुद बीजेपी ने लड़ी होती तो हम उसे समझ सकते थे लेकिन शिवसेना के खिलाफ इस सीट पर जिस तरह अफजलखानी नजराना बहाल किया गया उसे हम कैसे स्वीकार करते? जिसने शिवसेना प्रमुख को उनके पीठ में उनके जीवित रहते खंजर घोपा उन्हीं हाथों की मेहंदी लगा लगाकर दूल्हा बनाये? घात, विश्वासघात, खंजर घोपना और आदि शब्द योगी और देवेंद्र फडणवीस के मुंह को शोभा नहीं देता है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना पर बीजेपी की 'पीठ में खंजर घोंपने' का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘‘जिस तरीके से इस पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर बीजेपी की पीठ पर खंजर घोंपा है उससे मैं कह सकता हूं कि दिवंगत बाल ठाकरे की आत्मा को गहरा दुख पहुंचा होगा।’’ वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि पालघर लोकसभा सीट से दिवंगत सांसद चिंतामन वांगा के बेटे को उतारकर शिवसेना ने बीजेपी के साथ विश्वासघात किया है।

    सामना ने संपादकीय में कहा है राजनीति में चारों ओर स्वार्थ का मायाजाल फैला हुआ है। शिवसेना का भगवा झंडा इन सबसे अलग है। योगी आदित्यनाथ जैसे लोग महाराष्ट्र में आकर प्रवचन देते हैं। मराठों के लिए छत्रपति शिवाजी क्या हैं यह सिखाते हैं और पैर में खड़ाऊ रूपी चप्पल डालकर शिवाजी को पुष्पमाला अर्पित करते हैं। इस पर बीजेपी का क्या कहना है? शिवाजी के इस अपमान को देखकर कब्र का अफजल खान भी खुशी से नाचता होगा।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture