सीजफायर उल्लंघन पर राजनाथ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तानी सेना की फायरिंग पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। गृह मंत्री ने बीएसएफ जवानों को गोलीबारी का उचित जवाब देने को कहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही गोलाबारी में मंगलवार को एक 8 माह के बच्चे की मौत हो गई वहीं सोमवार को घायल एक महिला ने भी आज दम तोड़ दिया है।
बीएसएफ के एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा। गृह मंत्री ने कहा कि जो कोई भी भारत की तरफ नापाक निगाह से देखेगा उसे करारा जवाब मिलेगा।
गौरतलब है कि को बीएसएफ ने पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने का विडियो जारी किया था। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से घबराई पाकिस्तानी सेना ने तुरंत गोलीबारी रोकने का आग्रह किया था। पर पिछले कुछ दिनों से सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है।


No comments:
Post a Comment