• Breaking News

    24 مايو، 2018

    फेसबुक पर मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर मचा बवाल

    फेसबुक पर मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर मचा बवाल


    पीएम मोदी के जितने विरोधी है उससे कहीं ज्यादा उन्हें चाहने वाले हैं. जब भी कोई मोदी का विरोध करता है तो उनके बचाव में कई लोग आ खड़े होते हैं. लेकिन कई बार बात हद से आगे बढ जाती है. ऐसा ही हुआ है मप्र के कटनी में.

    जहां फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर दो गुटों में बवाल हो गया. ​बवाल इतना ज्यादा था कि पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाना पड़ा. हालांकि इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है.

    दरअसल सद्दाम, राशिद और हैडन ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी. उन्होंने लिखा कि पिछले चार साल में मोदी ने क्या किया? यह खबर बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू सेठी तक पहुंच गई. जब उसकी मुलाकात सद्दाम, राशिद और हैडन से हुई तो फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया. बात करते-करते तीनों ने मोनू सेठी पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी तो फरार हो गए पर क्षेत्र में तनाव फैल गया.

    हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्थिति काबू में है और आरोपियों की तलाश जारी है.


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture