• Breaking News

    22 مايو، 2018

    दिग्विजय सिंह को कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किया


    दिग्विजय सिंह को कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किया

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए समन्वय समिति (को-ऑर्डिनेशन कमेटी) सहित आज छह समितियों का गठन किया। समन्वय समिति का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह करेंगे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के लिए समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति, चुनाव योजना एवं रणनीति समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया एवं संचार समिति के गठन और 20 जिलों में कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

    कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय जो समन्वय समिति बनाई है उसमें महेश जोशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह गौतम और दूसरे नेता शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता वाली चुनाव प्रचार समिति 15 सदस्यीय होगी जिसमें कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव और विवेक तन्खा शामिल हैं।

    पार्टी ने सुरेश पचौरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय चुनाव योजना एवं रणनीति समिति, राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय घोषणापत्र समिति, हजारीलाल रघुवंशी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति और मानक अग्रवाल की अध्यक्षता में मीडिया एवं संचार समिति का गठन किया है। साथ ही कांग्रेस ने 20 जिलों में कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture