• Breaking News

    24 مايو، 2018

    मार्क रट से मिलें पीएम मोदी, कहा खुशी है कि नीदरलैंड ने उनकी बात मानी



    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के पीएम मार्क रट ने आपसी बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे को परस्पर सहयोग देने और संबंधों को बढावा देने की बात कही। ज्ञात हो कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने रट से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। मार्क रट के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत की दौरे पर है। पीएम मोदी और मार्क रट ने दिल्‍ली में सीईओ राउंड टेबल कॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया।

    संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले साल वो जब नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने पीएम मार्क से अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस का हिस्सा बनने को कहा था। उन्होंने खुशी जताई कि पीएम ने उनकी इस बात को माना और आज नीदरलैंड इस एलायंस का सदस्य है। मोदी ने कहा कि भारत डच कंपनियों के लिए कोई नया नहीं है। पिछले सैंकड़ों वर्षों से यहां डच कंपनियां काम कर रही हैं।

    मोदी ने कहा कि कृषि और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र भारत लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं और नीदरलैंड्स को इन दोनों क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है। मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि बारामती में पहला इंडो-डच सब्जी उत्कृष्टता केंद्र खुल गया है।

    वहीं, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने भी मोदी को धन्यवाद दिया और अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। मार्क रट ने कहा कि कई भारतीय कंपनियां नीदरलैंड के समाज को अधिक सफल और लचीला समाज बनाने में मदद कर रही हैं।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture