• Breaking News

    17 يونيو، 2018

    जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई लोगों के मारे जाने की आशंका



    जापान के पश्चिमी शहर ओसाका में आए भीषण भूकंप में नौ वर्षीय बच्ची सहित कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. सरकारी प्रसारक ‘ एनएचके ’ और निजी चैनल ‘ असाही ’ की खबर के अनुसार कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. समाचार एजेंसी ‘ क्योदो’ के अनुसार ओसाका के उत्तर में स्थित स्विमिंग पूल परिसर में दीवार गिरने से नौ वर्षीय एक बच्ची वहां फंस गई थी. स्थानीय पुलिस का कहना है वह इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं.

    भूकंप के झटके से सहमा उत्तराखंड का उत्तरकाशी, रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता मापी गई

    भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई है. जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष है. जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के होन्शू पर रहा.
    हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. ओसाका और ताकात्सुकी में कई इमारतें ढह गई. ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई. प्रशासन का कहना है कि भूकंप से क्षेत्र में 15 में से कोई भी परमाणु रिएक्टर प्रभावित नहीं हुआ है. जापान सरकार ने भूकप से संबद्ध सूचनाओं को एकत्र करने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया है. एनएचके के मुताबिक, भूकंप के बाद ओसाका में लगभग 170,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture