• Breaking News

    17 يونيو، 2018

    मैंने 'हिंदू आतंकवाद' नहीं हमेशा 'संघी आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया है : दिग्विजय सिंह






    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा 'संघी आतंकवाद' इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि कभी 'हिंदू आतंकवाद' की बात कभी नहीं की है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आतंकवाद को कभी किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है. पत्रकारों से बातचीत करते हुये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'आपके पास गलत सूचना है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की बात कही है. मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात की है.'  उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है. कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता है.' ​
    पाकिस्तान के मेट्रो पिलर की तस्वीर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने फिर कराई फजीहत, मांगी माफी
    उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है. कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता है.' अपनी बात पर जोर देते हुये दिग्विजय सिंह ने कहा कि बम विस्फोट जिन लोगों ने किया था वह संघ की विचारधारा से प्रभावित थे फिर चाहे वह मालेगांव, मक्का मस्जिद, समझौता एक्सप्रेस या फिर दरगाह शरीफ बम विस्फोट कांड रहा हो. 
    MP
    चुनाव पर बोले दिग्विजय, कांग्रेस के पास सुनहरा मौका
    दिग्विजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंसा और घृणा फैलाता रहा है फिर आतंकवाद को जन्म देने लगा. वहीं दिग्विजय सिंह की ओर से आए इस बयान पर बीजेपी ने कहा है कि जो लोग संघ से जुड़े हैं उनकी भावनाओं को आहत हुई हैं. बीजेपी सांसद संजय पाठक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि कोई भी शख्स अगर धर्म का पालन करता है, गलत नहीं कर सकता है. कोई भी धर्म कट्टरता नहीं सिखाता है. जो भी भी भारत में हैं उनको हिंदू कहा जायेगा. इस पर सबकी अलग-अलग राय हो सकती है. लेकिन मेरी नजर में हर भारतीय हिंदू है फिर चाहे वह किसी भी जाति या संप्रदाय का हो. 

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture