• Breaking News

    12 نوفمبر، 2018

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः नक्सलवादी हमले में दो जवान घायल, एक बजे तक 25.15 फीसदी मतदान



    छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 18 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं नक्सलवादी भी मतदान में व्यवधान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे। सुकमा जिले के पीएस कोंटा में बांदा मतदान केंद्र के पास तीन आईईडी मिलने के बाद अब बीजापुर के पामेड़ इलाके में नक्सलियों ने हमला कर दिया है। मुठभेड़ में सुरक्षा दस्ता कोबरा के दो कमांडो घायल हो गए। एएनआई के मुताबिक पहले चरण की वोटिंग में दोपहर एक बजे तक 25.15 फीसदी मतदान हुआ।

    अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा बल जब पामेड़ क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही और फिर नक्सली फरार हो गए। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के उप निरीक्षक और एक जवान घायल हो गए हैं।

    सुकमा जिले के पीएस कोंटा में बांदा मतदान केंद्र के पास तीन आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने मतदान केंद्र से दूर एक पेड़ के नीचे अस्थाई मतदान केंद्र बनाया। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट भी किया। यह विस्फोट मतदान दल को निशाना बनाकर किया गया लेकिन दल पहले ही वहां से निकल चुका था। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture