• Breaking News

    11 نوفمبر، 2018

    आधार को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से ऐसे कराएं डीलिंक

    आधार को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से ऐसे कराएं डीलिंक


    आधार कार्ड की वैधता और अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए फैसले के मुताबिक अब बैंक अकाउंट और मोबाइल के लिए आधार जरूरी नहीं होगा। ऐसे में अब यह बड़ा सवाल है कि जिन लोगों ने आधार को बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर से लिंक करा दिया है, उन्हें कैसे डीलिंक या डिलीट या कैसे हटाया जाए।

    आधार को बैंक खाता, मोबाइल नंबर या मोबाइस वॉलेट से डीलिंक या डिलीट करवाने के लिए आपके पास दूसरे पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या फिर निवास प्रमाण पत्र होने चाहिए। बैंक से अपना आधार डीलिंक कराने के लिए बैंक जाना होगा। बैंक में अनलिंक आधार का फॉर्म भरकर जमा करना होगा जिसके बाद 48 घंटे के अंदर आपके बैंक अकाउंट से आधार डीलिंक हो जाएगा।

    पेटीएम से अपने आधार को डीलिंक करवाने के लिए कस्टमर केयर नंबर 011-3377-6677 या 0120-4456-456 पर कॉल करना होगा और इसके बाद अपने पेटीएम अकाउंट को डीलिंक करने के लिए आवेदन करना होगा। इसी तरह से मोबाइल नंबर को भी डीलिंक करा सकते हैं। उसके लिए आप अपनी टेलीकॉम कंपनी की किसी भी नजदीकी ब्रांच पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के 48 घंटे में आपका आधार डीलिंक हो जाएगा।



    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture