• Breaking News

    21 January, 2019

    पूरे विश्व के व्हाट्सएप यूजर्स अब 1 बार में 5 लोगों को ही चैट फॉरवर्ड कर सकेंगे

    पूरे विश्व के व्हाट्सएप यूजर्स अब 1 बार में 5 लोगों को ही चैट फॉरवर्ड कर सकेंगे


    व्हॉट्सएप अब वैश्विक स्तर पर फॉरवर्ड किए जाने वाले संदेशों को एक बार में पांच चैट तक सीमित करने जा रही है। कंपनी भारत में इसे पिछले साल जुलाई में ही लागू कर चुकी है। फेसबुक की कंपनी व्हॉट्सएप ने यह कदम अपने मंच से अफवाहों तथा फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया है। व्हॉट्सएप ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर लिखा है कि इससे कंपनी को निजी संदेशों पर ध्यान देने में मदद मिलेगी।

    कंपनी ने कहा कि हमने सावधानी से इस परीक्षण का आकलन किया और करीब छह माह तक प्रयोगकर्ताओं की ओर से मिली प्रतिक्रियाओं पर गौर किया। संदेश फॉरवर्ड करने की सीमा तय किए जाने से दुनिया भर में संदेशों को आगे भेजने पर अंकुश लगेगा। व्हॉट्सएप ने कहा, ‘आज यानी सोमवार से ताजा संस्करण पर सभी प्रयोगकर्ता एक बार में किसी संदेश आदि को सिर्फ पांच लोगों को फॉरवर्ड कर सकेंगे।’

    व्हॉट्सएप भारत, ब्राजील और इंडोनिशया को अपना प्रमुख बाजार मानती है। कंपनी ने कहा कि वह प्रयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर लगातार ध्यान देगी और समय के साथ ‘वायरल’ सामग्री के मुद्दे से निपटने को नए तरीके अपनाएगी। व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षण की अवधि के दौरान व्हॉट्सएप पर साझा किए जाने वाले संदेशों को फॉरवर्ड करने की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

    प्रवक्ता ने कहा कि अपनी करीबी दोस्तों को संदेश देने और किसी तरह का दुरुपयोग रोकने के लिए यह पर्याप्त संख्या है। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि दुनियाभर में सरकारें और नियामक डिजिटल प्लेटफार्म से फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी तरीका तलाश रहे हैं।



    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture