• Breaking News

    25 يناير، 2019

    भुवनेश्वर में बोले राहुल कांग्रेस सरकार बनते ही केवल 10 दिन में होगा किसानों का लोन माफ

    भुवनेश्वर में बोले राहुल कांग्रेस सरकार बनते ही केवल 10 दिन में होगा किसानों का लोन माफ 


    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में एक चुनावी रैली की और इस दौरान उन्होने भाजपा के साथ-साथ राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर रिमोट से नियंत्रण रखते हैं। नरेंद्र मोदी और ओडिशा में उनके कनिष्ठ सहयोगी (नवीन पटनायक) किसानों को मूर्ख बना रहे हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को उपहार दे रहे हैं।'

    राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार कई दौरे के बाद राहुल गांधी ने अपनी इस पहली रैली में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों को आपस में बाट रही है। यही नहीं राफेल मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस डील में करोड़ों का घोटाला हुआ है।

    किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैं ओडिशा की जनता और किसानों को कहना चाहता हूं कि आप घबराइए मत दो तीन महीने हैं और मेरी बात आप गौर से सुन लीजिए। जैसे ही यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी आप 10 तक गिनना... 11 नहीं। 10 दिन के अंदर ओडिशा के किसानों का कर्जा माफ करके कांग्रेस पार्टी दे देगी।'


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture