• Breaking News

    30 يناير، 2019

    11 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू

    11 फरवरी को भारत  दौरे पर आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू


    इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 11 फरवरी को एक दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। करीब एक साल के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री का यह दूसरा भारत दौरा होगा।

    नेतन्याहू इससे पहले पिछले साल जनवरी में भारत आए थे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में तेलअवीव की यात्रा की थी। मोदी इस यहूदी राष्ट्र की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। सुविज्ञ सूत्रों ने बताया, “प्रधानमंत्री नेतन्याहू 11 फरवरी को सिर्फ एक दिन के लिये भारत दौरे पर होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक तय हो चुकी है। दूसरे विवरणों पर काम किया जा रहा है।

    इस महीने के शुरू में इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन-शब्बात के दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। बेन-शब्बात ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी। सूत्रों ने कहा कि इज़राइली प्रधानमंत्री ने दोबारा भारत आने की इच्छा व्यक्त की थी जिस पर मोदी ने भी अपनी सहमति दी थी।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture