• Breaking News

    28 يناير، 2019

    सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर की हत्या, आरोपी 14 वर्षीय युवक ने कबूला गुनाह

    सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर की हत्या, आरोपी 14 वर्षीय युवक ने कबूला गुनाह


    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक किशोर ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक छोटी नदी के पास ले गया।

    एसपी ने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर लड़की का बलात्कार किया और फिर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोशिमा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोर की भूमिका जांच के दौरान संदेह के घेरे में आई जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए पकड़ा गया।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture