• Breaking News

    30 يناير، 2019

    सिरफिरे पति ने पत्नी को ऑफिस में घुसकर मार डाला, 16 बार चाकू से गोदा

    सिरफिरे पति ने पत्नी को ऑफिस में घुसकर मार डाला, 16 बार चाकू से गोदा


    मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी।आरोपी 32 साल का कुमार भोइर मंगलवार को पत्नी वीणा के ऑफिस करीब सुबह 10.30 बजे पहुंचा। दोनों के बीच वहीं झगड़ा होने लगा। इसी बीच कुमार ने पत्नी पर चाकू से 16 वार किए और पुलिस स्टेशन जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

    ऑफिस के स्वीपर ने इस बात की जानकारी स्टाफ को दी, फिर आनन फानन में वीणा को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी एक महीने पहले ही पति का घर छोड़कर चली गई थी। पति को अपनी पत्नी पर शक था और उनके बीच खूब झगड़े होते थे। इन दोनों ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी।

    जब वीणा ने एक महीने पहले पति का घर छोड़ा था तब कुमार ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था लेकिन वीणा ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है और वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। दोनों ही लोगों के कोई बच्चा भी नहीं है। हालांकि अब इस मामले में पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि कुमार ने किस वजह से हमला किया। वीणा के शरीर पर पुलिस को 16 घाव मिले हैं और उसके शरीर को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture