• Breaking News

    27 January, 2019

    मदुरै पहुंचे पीएम मोदी, बोले- तमिलनाडु को जाता है टी-18 ट्रेन को बनाने का श्रेय

    मदुरै पहुंचे पीएम मोदी, बोले- तमिलनाडु को जाता है टी-18 ट्रेन को बनाने का श्रेय 


    मदुरै में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन आज पूरी जनता का मिशन हो गया है। इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। हमने पिछले 4 वर्षों में 9 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं, जिनमें से 47 लाख अकेले तमिलनाडु में बनाए गए हैं। हम गरीबों और जरूरतमंदो के लिए इज ऑफ लिविंग बढ़ाने के लिए हर काम कर रहे हैं। रेलवे, हायवे और वाटरवे हर क्षेत्र को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले 4.5 सालों में, राजमार्ग निर्माण की गति दोगुनी हो गई है।


    वर्षों से लंबित परियोजनाओं की गति को बढ़ाया गया है। रामेश्वरम और पेम्बन के बीच की कड़ी से आप सभी वाकिफ हैं, जिसे 1964 में बंद किया गया। पिछले 50 सालों से, इसे फिर से स्थापित करने की मांग की जा रही है। हमने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना पर 2100 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही धनुषकोडी रामेश्वरम और पंबन से जुड़ जाएगा। हमारा उद्देश्य भारत में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए तमिलनाडु को पसंदीदा केंद्र बनाना है। इन्फ्रा्स्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी ही जीवन को बेहतर बनाने में एक मुख्य रोल निभा सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, तूतीकोरिन पोर्ट, तमिलनाडु के आर्थिक विकास के लिए एक आइकन और इंजन है।

    पीएम ने आगे कहा कि पहली हाई स्पीड ट्रेन टी -18 विकसित करने का श्रेय भी तमिलनाडु को जाता है. आने वाले समय में, टी -18 पूरे देश में हाई स्पीड कनेक्टिविटी देगी । उन्होंने आगे कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमिलनाडु में कुछ लोग अपेन स्वार्थ के लिए संदेह और अविश्वास का माहौल बना रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसी नकारात्मकता के खिलाफ सतर्क रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हाल ही में हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10% आरक्षण देने का फैसला किया है।

    यह निर्णय इस तरह से लिया गया है, जिससे दलितों, आदिवासियों और ओबीसी पर कोई प्रभाव न पड़े, जो पहले से ही आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार देश को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. कोई भी व्यक्ति जिसने देश को धोखा दिया है या लूटा है, उसको कटघरे में लाया जाएगा


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture