• Breaking News

    28 يناير، 2019

    मोदी 2000 छात्रो से करेंगे बात, परीक्षा से पहले तनाव मुक्त होने का मंत्र देंगे

    मोदी 2000 छात्रो से करेंगे बात, परीक्षा से पहले तनाव मुक्त होने का मंत्र देंगे


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए आज संवाद करेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों के अलावा कुछ अभिभावक और शिक्षक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह ‘परीक्षा पर चर्चा 2.0’ है। पिछली बार भी मोदी ने छात्रों के साथ संवाद किया था। यह उसी का विस्तार है। इसमें देश-विदेश के दो हजार छात्र, अभिभावक और शिक्षक हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र 9वीं से 12वीं कक्षा के हैं। कुछ छात्र कॉलेजों के भी हैं।

    सभी सरकारी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड की परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करना और उनकी सही मार्गदर्शन करना है। छात्रों का चयन सात से 17 जनवरी के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया गया। 1,02,173 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने माईजीओवी डॉट इन पर यह परीक्षा दी थी। इसमें उन्हें तीन थीम- ‘आकर्षक कैप्शन प्रतियोगिता’, ‘मैं प्रेरित हूँ प्रतियोगिता’ और ‘स्नातक तथा निचली कक्षाओं के लिए सफलता का मेरा मंत्र’ दिए गए थे।

    शिक्षकों के लिए ‘शिक्षकों की सोच’ और अभिभावकों के लिए ‘मेरे परीक्षा नायक से सीखना’ थीम रखा गया था। विदेशी छात्रों में रूस, नाइजीरिया, ईरान, नेपाल, दोहा, कुवैत, सऊदी अरब और सिंगापुर के छात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस साल 10 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture