पोंजी घोटाले में टीएमसी सांसद की 238 करोड़ की संपत्ति जब्त
पोंजी घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने सांसद केडी सिंह की 238 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
पोंजी घोटाले में टीएमसी नेता का नाम सामने आने के बाद से ईडी की हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी जारी है। ईडी के छापेमारी के दौरान टीएमसी सांसद के रिसॉर्ट, चंडीगढ़ के शोरूम और हरियाणा की भी गई संपत्तियों और बैंक अकाउंट को सील कर दिया गया है।
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन उद्योगपति जी जनार्दन रेड्डी को पोंजी घोटाला मामले में 11 नवंबर 2018 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने पोंजी घोटाला मामले में रेड्डी से पूछताछ कर चुकी है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार के मुताबिक रेड्डी 10 नवंबर को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनसे काफी पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि सीसीबी ने इस मामले में रेड्डी के विश्वस्त सहायोगी अली खान को भी गिरफ्तार किया है।


No comments:
Post a Comment