• Breaking News

    25 يناير، 2019

    उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 855 पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान

    उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 855 पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान

    855 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले सीआरपीएक के तीन कॉन्स्टेबलों - मोहम्मद यासीन, बोरसे दिनेश दीपक और जसवंत सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा गया वहीं 146 कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, 74 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 632 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया।

    वीरता के लिए पुलिस पद पाने वाले 146 कर्मियों में से 41 सीआरपीएफ के, 26 ओडिशा पुलिस के, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस के एवं 14 छत्तीसगढ़ पुलिस के, 13 मेघालय पुलिस के, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस के, 8 सीमा सुरक्षा बल के, चार दिल्ली पुलिस के, तीन झारखंड पुलिस के और असम राइफल्स एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक-एक कर्मी शामिल हैं।

    वहीं इस साल 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से 15 कर्मियों को राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा वीरता पदक, 14 कर्मियों को अग्निशमन वीरता पदक, सात कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक और पांच कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अग्निशमन सेवा पदक दिया जाएगा।

    इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 58 कर्मियों को होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस पदकों से भी सम्मानित किया गया। इनमें से आठ कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस पदक और 50 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस पदक से नवाजा जाएगा।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture