• Breaking News

    30 January, 2019

    गुरुग्राम में रेप का आरोपी अरेस्ट, ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

    गुरुग्राम में रेप का आरोपी अरेस्ट, ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश


    गुरुग्राम के फारुख नगर इलाके में 10वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा कई दिनों से परेशान थी और स्कूल जाने से इनकार कर रही थी। पीड़िता की मां के पूछने पर छात्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि इलाके का ही गौरव नाम का लड़का उसे स्कूल आते जाते न केवल परेशान कर रहा था बल्कि 25 जनवरी की रात उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

    पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की माने तो आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया,लेकिन इस वारदात से एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे दावों पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो गए हैं, क्योंकि अब तो आवारा लड़कों ने लड़कियों का स्कूल जाना तक मुहाल कर दिया है।

    साइबर सिटी में मासूम बच्चों और बच्चियों के साथ यौन शोषण और छेड़छाड़ के मामले दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और पुलिसिया दावे कहीं न कहीं फाइलों में धूल फांकते नज़र आ रहे हैं।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture