सरकार की बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारीको सेनेगल में हिरासत में लिया
मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को हिरासत में लिया गया, बताया जा रहा है कि भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर ही रवि पुजारी हिरासत में लिया गया है। रवि पुजारी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को धमका चुका है और उसकी भारी दहशत बॉलीवुड स्टार्स में बताई जाती है।
रवि पुजारी का नाम अंडरवर्ल्ड की दुनिया के टॉप गैंगस्टर्स में शुमार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुजारी की लोकेशन बुर्किना फासो में मिली थी जिसके बाद उसे ट्रेस करते हुए सेनेगल से पकड़ा गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी पिछले 15 सालों से फरार चल रहा था। डॉन रवि पुजारी फिरौती, हत्या, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित था।
उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। रवि पुजारी भारत सरकार की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था बताया जा रहा है कि उसको डकार में इंटरपोल सेंट्रल ब्यूरो ने क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिवीजन की मदद से गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुजारी को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से एंथनी फर्नांडेज के नाम का फर्जी पासपोर्ट मिला।

No comments:
Post a Comment