ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 50 वाहन30 से ज्यादा लोग घायल
यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग- अलग तीन हादसों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि गाजियाबाद के दुहाई, सोनीपत के कुंडली और बागपत के यमुना पुल तीनों जगह हादसा हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर फंसे वाहनों की वजह से आवागमन बंद हो गया है।
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नेपाली परिवार के सदस्य भी बताए जा रहे हैं।
वहीं कोतवाली प्रभारी शिव कुमार प्रकाश ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 30 ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।


No comments:
Post a Comment