• Breaking News

    31 يناير، 2019

    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर


    जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान शाहिद अहमद बाबा और अनीयत अहमद जिगर के रूप में हुई है। आतंकी शाहिद राजपोरा के दरबगाम और अनीयत अहमद जिगर पुलवामा के अरिहाल इलाके का रहने वाला है। मौके से सुरक्षा बलों ने एक इंसास और एक पिस्‍टल बरामद की है। इलाके में अन्‍य आतंकियों के मौजूद होने की संभावनाओं के चलते सुरक्षाबलों का सर्च अभियान अभी जारी है।

    सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की इंटेलीजेंस यूनिट को पुलवामा के त्रुबगाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ ने इस जानकारी को सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के साथ साझा किया। गुरुवार देर रात सीआरपीएफ की 182-183 बटालियन, 44 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

    सूत्रों के अनुसार, खुद को सुरक्षाबलों से घिरा पाकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों द्वारा लगातार की जा रही फायरिंग के बावजूद सुरक्षाबल आतंकियों से सरेंडर के लिए कहते रहे, लेकिन आतंकी नहीं माने। मजबूरन सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गुरुवार रात्रि करीब 11.30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture