• Breaking News

    31 January, 2019

    बजट से पहले दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज, कहीं ये बातें

    बजट से पहले दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज, कहीं ये बातें


    पीयूष गोयल के द्वारा बजट पेश होने से पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी एक आपदा नहीं थी, बल्‍कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला था। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बर्बाद कर दिया है। पीएम मोदी नोटबंदी के जरिए एनएसएसओ का डाटा छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के सभी लोग जान रहे हैं कि मोदी सरकार के राज में बेरोजगारी सबसे ज्‍यादा है। आजादी के बाद से अब तक बेरोजगारी की दर सबसे ज्‍यादा है।

    इससे पहले सीएम केजरीवाल ने भुवनेश्‍वर के कार्यक्रम में कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश गरीब है, जिस ढंग से देश का विकास होना चाहिए नहीं हो सका है। आज भी देश में करोड़ों करोड़ लोग गरीब हैं और सबसे अधिक गरीब लोग ओडिशा में है। कांग्रेस भाजपा एवं बीजू जनता दल सब मिलकर देश को लूट रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भुवनेश्वर में आम आदमी पार्टी एवं सामाजिक न्याय अभियान की तरफ से आयोजित सभा संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को घेरा था।।

    केजरीवाल ने कहा कि ओडिशा में संयुक्त गठबंधन की सरकार है भाजपा के पॉकेट में बीजू जनता दल है तो बीजू जनता दल के पात्र में काग्रेस है, ऐसे में यहा पर कोई विरोधी दल नहीं है, सब मिलकर एक साथ लूट रहे हैं। पांच साल में लोगों को दिखाने के लिए चुनाव लड़ते हैं, फिर मिलकर लूटना शुरू कर देते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूल का रिजल्ट प्राइवेट स्कूल से बेहतर है। हमारी सरकार आने से पहले दिल्ली में भी प्राइवेट स्कूल वाले लोगों को लूट रहे थे मगर जब से हमारी सरकार बनी वे फीस बढ़ाना बंद कर दिए हैं।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture