एचडी देवगौड़ा ने लिया बेटे का पक्ष, बोले- अब मैं चुप नहीं रह सकता
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पिता और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे पीड़ा है, आज एचडी कुमारस्वामी को सीएम बने 6 महीने हो गए। इन 6 महीनों में सब कुछ हो गया लेकिन मैंने अपना मुंह नहीं खोला लेकिन अब मैं चुप नहीं रह सकता।
उन्होंने कहा, 'क्या यह गठबंधन सरकार चलाने का तरीका है, जहां आपको अपने सहयोगी से यह अनुरोध करना पड़े कि असंसदीय भाषा का इस्तेमाल न करें।' देवगौड़ा ने ये बातें बुधवार को कहीं।
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के साथ मैं दोस्ती नहीं खराब करना चाहता लेकिन अगर ओछी बातों को करने वालों को नहीं रोका गया तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। कांग्रेस आलाकमान इस बात को समझ ले।' देवगौड़ा ने ये बातें कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की मौजूदगी में कहीं।
देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने सिद्धारमैया के सीएम रहते कभी उन पर विवादित कमेंट नहीं किए लेकिन कुछ कांग्रेस विधायक एचडी कुमारस्वामी पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीएस अपने सहयोगी दल के साथ अच्छा व्यवहार करती है लेकिन कांग्रेसी नेताओं को हम पर बयानबाजी नहीं करना चाहिए।


No comments:
Post a Comment