• Breaking News

    20 يناير، 2019

    सरकारी आवासीय स्कूल के होस्टल में 3 नाबालिग लड़कियां हुई गर्भवती, एक ने दिया बच्चे को जन्म

    ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर सरकारी आवासीय विद्यालयों में रहने वाली दो छात्राओं सहित कुल 3 नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने और एक अन्य नाबालिग लड़की के एक बच्चे को जन्म देने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। ढेंकनाल, कालाहांडी और जाजपुर जिलों में ये घटनाएं सामने आई हैं। इससे एक सप्ताह पहले ही ओडिशा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातीय (एससी/एसटी) विकास विभाग द्वारा संचालित एक आवासीय स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा के कंधमाल जिले में स्थित हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई थी। नाबालिग ने 12 जनवरी को बच्चे को जन्म दिया था।

    ढेंकनाल के सप्तसजया में आवासीय स्कूल के हेडमास्टर जनार्दन समाल ने शुक्रवार को सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8वीं कक्षा की छात्रा गर्भवती पाई गई है। ढेंकनाल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी एस के करीम ने बताया कि हेडमास्टर की शिकायत के आधार पर 14 साल की छात्रा के बयान दर्ज किए गए और जाजपुर जिले के कालियापानी के 15 साल के एक किशोर को पकड़ा गया है।

    घटना की जानकारी फैलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में कालाहांडी जिले में नरला क्षेत्र में नवोदय आवासीय स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा के कथित तौर पर गर्भवती होने और उस पर गर्भपात की दवा लेने का संदेह है।

    कालाहांडी में ही एक अन्य घटना में 24 साल के एक युवक को 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में लड़की गर्भवती हो गई थी। जाजपुर जिले में 15 साल की एक लड़की ने गुरुवार को कलिंग नगर क्षेत्र में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की और बच्चे दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture