• Breaking News

    25 January, 2019

    इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानीसाबित हो सकती हैं प्रियंका शिवसेना

    इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानीसाबित हो सकती हैं प्रियंका शिवसेना


    भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने के फैसले की तारीफ की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि प्रियंका अच्छा काम कर सकती हैं। वह अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं।

    सामना में लिखा है कि प्रियंका की तोप चली और उनकी सभाओं में भीड़ उमड़ने लगी तो यह इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं। राहुल गांधी ने अच्छा दांव चला है। कांग्रेस में महासचिव पद पर प्रियंका की नियुक्ति की गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए सब कुछ करने की तैयारी है, ये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा करके दिखा दिया है। राहुल गांधी सफल नहीं हो पाए इसलिए प्रियंका को लाना पड़ा, ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिसमें दम नहीं है।

    इसमें आगे लिखा है राफेल जैसे मामले में उन्होंने (राहुल) सरकार की मुश्किले बढ़ा दी हैं लेकिन तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी उसका श्रेय उन्हें न देना, कुंठित प्रवृत्ति की निशानी है। सपा बसपा गठबंधन में कांग्रेस को महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिला। लेकिन राहुल ने किसी भी तरह का हंगामा न करते हुए संयम से काम लिया। राहुल ने कहा कोई बात नहीं, वह उत्तर प्रदेश की सभी सीटें लड़ेंगे। ऐसी नीति अपनाना और फिर प्रियंका को राजनीति में लाकर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के पीछे जो योजना है उससे फायदा होगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture