• Breaking News

    25 يناير، 2019

    बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस से जुड़ेंगे वरूण गांधी! राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

    बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस से जुड़ेंगे वरूण गांधी! राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया



    बीजेपी के युवा नेता वरुण गांधी पिछले कुछ समय में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आलोचक रहे हैं। कई मौकों पर उन्‍होंने सरकार पर अपरोक्ष हमला बोला, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व से खफा हैं। इस बीच ऐसी अटकलों ने भी खूब जोड़ पकड़ा कि वह बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, जिस पार्टी के आलाकमान से उनका पारिवारिक नाता है।

    वरुण के कांग्रेस से जुड़ने की अटकलों को प्रियंका गांधी के दो दिन पहले बुधवार को राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद और बल मिला, जिनके साथ उनके संबंध 'अच्‍छे' बताए जाते हैं। इस बारे में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से भी सवाल किया गया, जो शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर हैं। भुवनेश्‍वर में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्‍या गांधी-नेहरू परिवार की मौजूदा पीढ़ी के सभी सदस्‍य साथ आने वाले हैं तो इस पर कुछ भी साफ-साफ कहने से बचते हुए उन्‍होंने सिर्फ इतना कहा, 'मैंने इस तरह की अटकलों के बारे में नहीं सुना।'

    साफ है कि राहुल ने वरुण के कांग्रेस से जुड़ने की अटकलों को खारिज नहीं किया। वरुण फिलहाल यूपी में सुल्‍तानपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं और उनकी मां मेनका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र की सरकार में महिला एवं विकास मंत्री हैं।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture