• Breaking News

    31 يناير، 2019

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा


    संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण दिया। इस अभिभाषण में राष्ट्रपति ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण की आलोचना की है। खड़गे ने कहा कि इस भाषण में आगे का रास्ता नहीं दिखाया गया है और इसमें कुछ भी नया नहीं था।

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘’ राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं था, इसमें आगे की बात नहीं की गई है। इसके अलावा दलित और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भाषण में चुप्पी साधी गई।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार अपने कार्यकाल में पूरी तरह से फेल रही है।

    गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कहा कि ये कोई चुनावी भाषण नहीं था। सरकार की जो उपलब्धियां रही हैं, उनकी ही जानकारी दी गई है। लोगों ने ताली बजा उसका स्वागत भी किया है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमने जो काम किया है उसी को राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे जितना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है।

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रपति के भाषण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग इसे चुनावी भाषण कह रहे हैं तो वह लोग तो कहेंगे ही, क्योंकि चुनावी साल है। लेकिन अगर भाषण में कोई गलती है तो वह बताएं।

    मोदी सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कल का बजट बहुत ही विकास को बढ़ाने वाला बजट होगा, जो राष्ट्रपति का अभिभाषण था वह ऐतिहासिक रहा है। हमारी सरकार ने काफी काम किया है। आपको बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सदन को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले पांच साल की उपलब्धियों को बताया है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture