जिन जहाजों में पीएम मोदी विदेशी दौरे करते हैं, वो भी कांग्रेस की देन है : कौल सिंह
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में पहुंचे पूर्व स्वास्थय मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के बड़े-बड़े रसूखदारों और बड़े बड़े कारखाने चलाने वालों को पाला है। केंद्र में मोदी सरकार का इंजन पूरी तरह से हांफ चुका है और प्रदेश में तो जयराम सरकार का इंजन एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जिन जहाजों पर पीएम मोदी विदेशों के दौरे करते है वह जहाज कांग्रेस की देन है।
उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम को अभी मालूम नहीं चला पाया है कि हिमाचल में उनकी सरकार भी है। कौल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर के सीएम बनने पर मंडी के लोग खुश थे कि मंडी को पहली बार सीएम मिला है। अब मंडी को सोने की चिडिया बना दिया जाएगा। लेकिन जयराम ने अपने क्षेत्र की जनता को निराश किया है. मंडी का नेरचौक मैडीकल कॉलेज और मेडिकल यूनिवर्सिटी कांग्रेस की ही देन है। लेकिन मुझे अफ़सोस है कि सुंदरनगर का विधायक सीएम का बोर्ड लगाकर मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए धन्यवाद कर रहा है।
कौल सिंह ने कहा जब कांग्रेस ने मेडिकल यूनिवर्सिटी का बिल पास करवाया, उस समय जयराम विपक्ष में थे। कांग्रेस सरकार के समय मंडी में 40 डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही 11 डॉक्टर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों का ध्यान बांटने के लिए नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लिया। जिसकी बजह के हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को साढ़े चार लाख करोड़ का नुकसान हुआ. देश में जीएसटी लागु किया और जीएसटी को 28 प्रतिशत तक रख दिया। जिसकी बजह से देश में महंगाई बढऩे से लोगों का जीना मुश्किल हो गया।


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق