• Breaking News

    20 January, 2019

    दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं अपर्णा कुमार

    दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं अपर्णा कुमार



    भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार परिसर में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर तैनात आईपीएस अपर्णा कुमार ने एक और कीर्तमान हासिल कर लिया है। अपर्णा कुमार दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। वह तकरीबन पैंतीस किलोग्राम वजन के साथ बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिण ध्रुव तक पहुंची हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

    लखनऊ की अपर्णा कुमार यूपी कैडर 2002 बैच आईपीएस अफसर हैं। अपर्णा 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 मिनट पर दक्षिण ध्रुव पहुंची थीं। वहां पहुंचकर उन्होंने तिरंगा फहराया। दक्षिण ध्रुव के भौगोलिक बिंदु तक पहुंचने के लिए अपर्णा ने 111 मील की ट्रेकिंग 4 जनवरी को शुरू की थी।

    उनकी टीम में दो गाइड समेत 9 सदस्य थे। माइनस-40 (-40) डिग्री सेल्सियस के तापमान में उन्होंने रोज 20-25 किलोमीटर की दूरी तय की। आईपीएस अपर्णा की इस कामयाबी पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर अपर्णा को बधाई दी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture