• Breaking News

    31 January, 2019

    बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के जसीडीह स्थित बसुआडीह में बैद्यनाथ रतन गार्डन संस्कृति गार्डन विवाह भवन का उदघाटन माननीय पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह

    बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के जसीडीह स्थित बसुआडीह में बैद्यनाथ रतन गार्डन संस्कृति गार्डन विवाह भवन का उदघाटन माननीय पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह




    बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के जसीडीह स्थित बसुआडीह में बैद्यनाथ रतन गार्डन संस्कृति गार्डन विवाह भवन का उदघाटन माननीय पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी ने विधिवत रूप से फीता काट, शिलपट का अनावरण कर किया।मुख्य अतिथि के रूप में अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में कटोरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश मिश्र जी भी मौज़ूद थे।मौके पर युवा नायक ने कहा कि स्वरोजगार से ही बड़ी रोजगार क्रांति हो सकती है। सबलोगों को रोजगार इसी से प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारी जैसी समस्या न सिर्फ दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, स्वरोजगार के माध्यम से न सिर्फ रोजगार मिलता है। बल्कि, दूसरों को भी रोजगार प्रदान करते हैं। यह बड़ी उपलब्धि होती है। विकास के वाहक है रोजगार, बाधक होती है बेरोजगारी। आज बहुत सारे नए रोजगार के माध्यम विकसित हो रहे हैं। उसमें अपार असीम संभावनाएं भी हैं। दीपक कुमार दूबे जी ऐसा ही एक रोजगार शुरू किये हैं जसीडीह में। सबों ने विवाह भवन के निदेशक दीपक कुमार दूबे जी को बधाई दिए। इस अवसर पर चकाई के उप प्रमुख प्रतिनिधि अमित तिवारी जी, त्रिपुरारि दूबे जी, मुरारी मोहन दूबे जी, मुरलीधर दूबे जी, सुभाष दूबे जी, चकाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद जी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture