साइकिल यात्रा विचार मंच और अरूबी जैविक वर्मी कम्पोस्ट उझण्डी (जमुई )द्वारा पर्यावरण संरक्षण को रविवार एक और कड़ी जुड़ गया है।..

जमुई। साइकिल यात्रा विचार मंच और अरूबी जैविक वर्मी कम्पोस्ट उझण्डी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में इस रविवार एक और कड़ी जुड़ गया है। अब सदस्यों ने खेतों में रासायनिक उर्वरक की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को जागरूक करना शुरू किया है। इसके तहत साइकिल यात्रा दल ने इस रविवार नूमर पंचायत के नासिरिचक गांव में पौधरोपण के साथ साथ किसानों को जैविक खाद अपनाने का संकल्प दिलाया। मौके पर सदस्यों ने बताया कि आजकल खेती में हाईब्रिड बीज और रासायनिक खाद व कीटनाशक का इस्तेमाल अधिक हो रहा है। रसायनों के उपयोग से कई प्रकार के दुष्प्रभाव मिट्टी में पड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि मिट्टी में जल संग्रहण की क्षमता कम हो जाती है। मिट्टी के लिए फायदेमंद सूक्ष्म जीव व केंचुए नष्ट हो जाते हैं। जिससे मिट्टी का भूर भूरापन कम हो जाता है और वह पानी को सोख नहीं पाती है। इसलिए खेतों में जैविक प्रणाली कृषि कार्य में अपनाने की जरूरत है। मौके पर सदस्यो द्वारा जैविक खाद की थैली निश्शुल्क वितरित करते हुए ग्रामीणों को इसकी विशेषता के बारे में समझाया गया की जैविक खेती केवल जैविक अपशिष्ट, खेतों के अपशिष्ट, पशु अपशिष्ट, आदि जैसे प्राकृतिक खादों का उपयोग करके किया जाता है। यह मूल रूप से मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ उसे अच्छा और उपजाऊ बनाने में भी मदद करती है। इस अवसर पर उक्त ग्राम में विजय कुमार एवं सनोज कुमार के निजी जमीन पर 30 पौधरोपण भी किया गया। यात्रा दल में उपस्थित सदस्य विवेक कुमार, हरेराम कुमार ¨सह, रौशन कुमार, विनय कुमार तांती, आकाश कुमार ठाकुर, रंधीर कुमार, रविन्द्र कुमार, अभिषेक आनंद, अमित कुमार सिन्हा, अक्षय कुमार, रत्नेश कुमार के अलावा ग्रामीण विजय कुमार, ओंकार कुमार, सुजीत कुमार, सनोज कुमार, अंजलि कुमारी, नंदनी कुमारी आयुश राज, राजन कुमार सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment