• Breaking News

    23 يناير، 2019

    एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन अरविंद जाधव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

    एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन अरविंद जाधव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज



    सीबीआई ने एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) अरविंद जाधव और अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन लोगों के खिलाफ महाप्रबंधक (डायरेक्टर जनरल) स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है।

    जाधव के अलावा सीबीआई ने एयरलाइन की तत्कालीन महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ। एल।पी नखवा (अब रिटायर्ड) और तत्कालीन अतिरिक्त महाप्रबंधकों ए कठपालिया, अमिताभ सिंह और रोहित भसीन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

    इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई का आरोप है कि एयरलाइन के पूर्व प्रमुख जाधव ने एक ‘गैरकानूनी’ प्रमोशन समिति बनाई थी। इस समिति को 2009-10 के दौरान महाप्रबंधक (परिचालन) पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करनी थी। अधिकारियों ने बताया कि समिति ने पांच उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की। इनमें कठपालिया और भसीन का भी नाम शामिल था।

    सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कठपालिया के खिलाफ आपराधिक मामला लंबित था लेकिन उन्हें कथित रूप से सतर्कता मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा सिंह और भसीन के खिलाफ भी शिकायतें लंबित थी, जिनका इस पद के लिए चयन किया गया। सीबीआई ने कहा कि जाधव ने नखवा के साथ साजिश की और अपने पद का दुरुपयोग किया ताकि उनको (नखवा को) प्रमोशन समिति का सदस्य बनाया जा सके और बिना उचित प्रक्रिया के प्रमोशन दी जा सके।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture