• Breaking News

    23 January, 2019

    पीयूष गोयल को सौंपा गया वित्त मंत्रालयका अतिरिक्त प्रभार

    पीयूष गोयल को सौंपा गया वित्त मंत्रालयका अतिरिक्त प्रभार



    रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अरुण जेटली इलाज कराने के लिए अभी अमेरिका में हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे और उनकी जगह पीयूष गोयल ये बजट पेश करेंगे। पीएम मोदी की सलाह पर पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। पीयूष गोयल वर्तमान में रेल और कोयला मंत्री हैं।

    जब तक अरुण जेटली पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रायल के विभागों को अपने मौजूदा विभागों के अलावा पीयूष गोयल अस्थायी रूप से संभालेंगे। जबकि इस दौरान अरुण जेटली बिना पोर्टफोलियो के मंत्री होंगे। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट की छपाई का काम सोमवार को शुरू हो गया।

    जेटली अमेरिका में अपनी किडनी संबंधी बीमारी से संबंधित स्वास्थ्य जांच कराने गए हैं। इससे पहले 66 साल के जेटली ने पिछले साल 14 मई को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी करवाई थी। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली है। आम चुनाव के कारण अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। अगले वित्त वर्ष का पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार पेश करेगी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture