एक बार फिर रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे
लोकपाल कानून के मुद्दे पर अन्ना हजारे बुधवार को एक बार फिर अनशन पर बैठने जा रहे हैं। वह बुधवार सुबह 10 बजे अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। अपने अनशन पर बैठने की जानकारी उन्होंने मीडिया को दी।
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि बुधवार को वो सुबह 10 बजे अपने गांव रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष, पार्टी के विरोध में नहीं है। समाज और देश की भलाई के लिए बार बार वो आंदोलन करते आए हैं। उसी कड़ी में वो एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि करीब सात साल पहले देश की राजधानी दिल्ली में लोग भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सड़कों पर निकले थे। अरविंद केजरीवाल और उनके साथी अन्ना हजारे के जरिए लोकपाल के समर्थन में लड़ाई लड़ रहे थे। जंतर मंतर और रामलीला मैदान से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई की वकालत की जा रही थी। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की इस मुहिम में सरकार को झुकना पड़ा और कुछ बिंदुओं पर हामी भरनी पड़ी।


No comments:
Post a Comment