प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने पर भड़की आप, बोली- एक बार संघ की शाखा में जाओ, भारत का रत्न बन जाओ
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत रत्न सम्मान देने के लिए तीन नामों का ऐलान किया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका का नाम भी शामिल हैं। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने पर विवादित ट्वीट किया है।
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, ‘बीजेपी की भारत रत्न योजना "एक बार संघ की शाखा में जाओ भारत का रत्न बन जाओ" मज़ाक़ बना दिया भारत रत्न का। उन्होंने कहा, 'नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीदे आज़म भगत सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया, स्व. ध्यानचंद को आज तक भारत रत्न नहीं, नानाजी देशमुख, भूपेन हज़ारिका औरं आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला आगे बढ़ाने वाले संघ के प्रशंसक प्रणव दा को भारत रत्न।' भारत रत्न: स्व.नाना जी देशमुख पूर्व सांसद बीजेपी समाजसेवी, स्व.भूपेन हज़ारिका, भाजपा के उम्मीदवार अद्दभूत गायक, आदरणीय प्रणव दा पूर्व राष्ट्रपति और संघ के कार्यक्रम में शामिल।
अरविंद केजरीवाल के मीडिया एडवाइजर नागेंदर शर्मा ने भी विवादित ट्वीट करते हुए लिखा, 'अंबानी के चमचों, आरएसएस के मुख्यालय जाना कोई भी चीज का हासिल करने का सबसे आसान तरीका है।
गौरतलब है कि पिछले साल जून महीने में नागपुर में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ में कार्यक्रम में पहुंचे थे। हालांकि इसको लेकर उन्हें अपनी ही पार्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उनकी खुद की बेटी व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी संघ के कार्यक्रम में उनकी शिरकत को लेकर सवाल उठाए थे।


No comments:
Post a Comment