• Breaking News

    29 يناير، 2019

    राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

    राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि


    आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि है, इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर होंगे, जहां पर वह दांडी यात्रा की याद में बनाए गए दांडी स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के अलावा प्रधानमंत्री कई अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उन्हें कई परियोजनाओं का उद्घाटन करना है। गुजरात दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

    नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले में स्थित दांडी का दौरा करेंगे। जहां पर राष्ट्रीय साल्ट सत्याग्रह मेमोरियल बनाया गया है। इस स्मारक में महात्मा गांधी और उनके साथ आंदोलन करने वाले 80 अन्य सत्यग्राहियों का स्टैच्यू भी बनाया गया है। महात्मा गांधी ने ये आंदोलन 1930 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए चलाया था।

    दांडी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत में विनस अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, जहां उन्हें एक जनसभा को भी संबोधित करना है। इसके बाद बाद एक बार फिर PM सूरत लौटेंगे और इनडोर स्टेडियम में युवाओं को संबोधित करेंगे।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture