• Breaking News

    30 يناير، 2019

    अनंत हेगड़े का राहुल गांधी पर विवादित बयान, कहा- मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा बाह्मण कैसे

     अनंत हेगड़े का राहुल गांधी पर विवादित बयान, कहा- मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा बाह्मण कैसे


    केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मिश्रित नस्ल’ का बताते हुए कहा कि एक ‘मुस्लिम’ पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राहमण कैसे हो सकता है. उन्होंने राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला बोला.

    उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, ‘‘उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है. देखिए वे कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम हैं, मां ईसाई हैं, बेटा ब्राहमण है. यह कैसे हुआ?’’ राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप दुनिया की किसी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकते. यह हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है.’’

    इससे पहले हेगड़े ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को छूने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए. साथ ही उन्होंने आगरा के ताजमहल को लेकर भी अजीबो-गरीब दावा किया था. उन्होंने कहा था कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी.

    अनंत हेगड़े ने कहा था कि एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था. तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया. उन्होंने कहा था कि भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाया जाएगा.''

    अनंत हेगड़े ने दिसंबर 2017 में कहा था कि जो लोग खुद को धर्मनरपेक्ष कहते हैं, वे नहीं जानते कि उनका खून क्या है. हां, संविधान यह अधिकार देता है कि हम खुद को धर्मनिरपेक्ष कहें, लेकिन संविधान में कई बार संशोधन हो चुके हैं, हम भी उसमें संशोधन करेंगे, हम सत्ता में इसलिए ही आए हैं. हेगड़े के बयान पर खूब सियासी हंगामा हुआ था. संसद में विपक्षी दलों के तेवरों की वजह से उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी थी. वहीं, आपको बता दें कि राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से पारसी थे.

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture