• Breaking News

    30 يناير، 2019

    योग गुरु रामदेव साधु-संतों से बोले, 'जब राम, कृष्ण स्मोकिंग नहीं करते थे तो फिर आप क्यों

    योग गुरु रामदेव साधु-संतों से बोले, 'जब राम, कृष्ण स्मोकिंग नहीं करते थे तो फिर आप क्यों


    योग गुरु रामदेव संगम तट पर कुंभ मेला पहुंचे और साधु संतों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने साधु-संतों से स्मोकिंग छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, हम राम और कृष्ण के भक्त हैं, उन्होंने अपने जीवन में कभी भी स्मोकिंग नहीं की। तो फिर क्या हमें करना चाहिए? हमें स्मोकिंग छोड़ने का अवश्य संकल्प लेना चाहिए।

    उन्होंने कहा, हम साधुगण बड़े काम के लिए अपना घर, मां-बाप समेत सब कुछ छोड़ चुके हैं। तो हम स्मोकिंग क्यों नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कई साधुओं से चिलम इकट्ठा किया। और तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिज्ञा दिलवाई। रामदेव ने कहा, मैंने युवाओं से तंबाकू और स्मोकिंग छुड़वाए हैं तो महात्माओं से क्यों नहीं।


    55 दिनों तक चलने वाला कुंभ मेला 15 जनवरी से शुरू हुआ और 4 मार्च को समाप्त होगा। दुनिया के सबसे बड़े इस मेले में 130 मिलियन श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसा माना जाता है लोग यहां अपने पापों से मुक्ति के लिए गंगा, यमुना, सरस्वती के संगम पर डूबकी लगाते हैं।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture