• Breaking News

    29 يناير، 2019

    यूपी में टैक्स फ्री हुई 'उरी', विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

    यूपी में टैक्स फ्री हुई 'उरी', विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़


    साल 2019 की अच्छी औऱ धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस को एक हिट फिल्म जो मिली है। हम बात कर रहे हैं फिल्म उरी की। हाल ही में विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई इस कदर हो रही है कि ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए है। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग की तो लोग तारीफें करते नहीं थक रहे है। इस फिल्म ने अबतक 160 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अब यूपी सरकार ने फिल्म को एक और तोहफा दे दिया है।

    दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। कुंभ क्षेत्र में यूपी कैबिनेट की एक बैठक में योगी ने उरी पर लग रहे स्टेट जीएसटी को हटाने की घोषणा की। इसके बाद फिल्म के मेकर्स और स्टार्स काफी खुश हैं। ऐसे में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म को जमकर फायदा होने वाला है। टैक्स फ्री होने के बाद लोगों को टिकिट सस्ते दामों पर मिलेंगी और फिल्म को देखने के लिए लोग बढ़ चढ़कर आएंगे। ऐसे में इसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन को ही है।

    वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो, 18वें दिन तक फिल्म ने 160 करोड़ की कमाई की हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को 200 करोड़ कमाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी से शायद ही कोई ऐसा हो जो वाकिफ ना हो। साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकी हमला हुआ था जिसमें हमारे 19 जवान शहीद हो गए थे।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture