• Breaking News

    31 January, 2019

    चोरी के आरोप में दोषी पाए गए शख्स ने मजिस्ट्रेट को मारी चप्पल

    चोरी के आरोप में दोषी पाए गए शख्स ने मजिस्ट्रेट को मारी चप्पल


    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चोर ने हैरान कर देने वाली हरकत की। मिडडे के मुताबिक चोरी के आरोप में दोषी ठहराए गए इस चोर को इतनी गुस्सा आई कि उसने मजिस्ट्रेट पर ही चप्पल फेंक दी। हालांकि मजिस्ट्रेट ने खुद को इस हमले से बचा लिया।

    इस चोर को मजिस्ट्रेट ने दोषी ठहराया था। चोर का नाम अशरफ अंसारी है और उसकी उम्र 22 साल है। पुलिस के मुताबिक मजिस्ट्रेट ने खुद को जैसे तैसे बचा लिया नहीं तो वह इस हमले के शिकार हो जा जाते।

    अशरफ को भिवंडी के एक घर में अवैध तरीके से घुसने और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भिवंडी की कोर्ट में हुई जहां मजिस्ट्रेट जेएस पठान ने अंसारी को दोषी ठहराया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को अचानक गुस्सा आ गया और उसने मजिस्ट्रेट की तरफ चप्पल फेंक दी। इस घटना से सभी हैरान रह गए। आरोपी को फौरन कोर्ट से बाहर ले जाया गया और उसके खिलाफ धारा 353 और 228 के तहत मामला बनाया गया।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture