• Breaking News

    21 January, 2019

    बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को फ्रिज में डाला

    बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को फ्रिज में डाला



    जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार को एक महिला, उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य शख्स को एक हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने मिलकर एक लैंड ब्रोकर तपन दास की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपनी जांच में कहा है कि तपन की हत्या विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर) को लेकर की गई। उसकी वजह से पत्नी श्वेता दास और उसमें अक्सर लड़ाईयां होती रहती थी।

    पुलिस के मुताबिक पत्नी के नायाजय संबंधों के बारे में पति तपन को पता चल गया था जिसके बाद श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। 12 जनवरी से लापता पाए जाने के बाद तपन के शव को गुरुवार की रात अन्य इलाके से बरामद किया गया। डीएसपी अनुदीप सिंह ने इस मामले को दो दिन में सुलझा कर आरोपी पत्नी श्वेता, उसके बॉय़फ्रेंड सुमित सिंह और उसके दोस्त सोनू लाल को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के बाद उन लोगों ने शव को फ्रिज में डाल रखा था इसके बाद उन्होंने शव को दफनाया था। पुलिस के मुताबिक एक रात तपन शराब पीकर घर आया था जिसके बाद श्वेता से उसकी खूब लड़ाई हुई थी। लड़ाई के बाद श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित को कॉल करके बुलाया। तपन अपने दोस्त सोनू लाल के साथ श्वेता के फ्लैट पर आया इसके बाद तीनों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।

    गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फ्रिज में डाल दिया और फिर वे फ्रिज को ऑटो से बाराबंकी ले आए जहां पर उन्होंने शव को दफनाया औऱ फ्रिज भी उधर ही फेंक दिया। डीएसपी के मुताबिक तपन और श्वेता के आट साल की एक बेटी भी है। तीन महीने पहले ही श्वेता फेसबुक के जरिए सुमित के संपर्क में आई थी। सीसीटीवी फुटेज से ये साफ है कि सुमित अपने दोस्त सोनू के साथ 12 जनवरी की रात श्वेता के फ्लैट में प्रवेश कर रहा है, और अगली सुबह वे वहां से निकल रहे हैं।

    पुलिस ने सबूत के तौर पर घटनास्थल से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उन तीनों के कॉल डीटेल्स भी खंगाल लिए हैं। दिलचस्प बात ये है कि पुलिस को गमुराह करने के लिए श्वेता ने 15 जनवरी को थाने में पति तपन की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture