मधु किश्वर ने पूछा, 'राहुल गांधी कब करेंगे फ्री सेक्स का वादा', ट्विटर पर लोगों ने दिया ये रिएक्शन
किश्वर ने एक ओपिनियन ट्वीट के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को मुफ्त चावल/गेहूं प्रदान करने के लिए खाद्य सुरक्षा विधेयक लेकर आई थी। यदि मनरेगा और खाद्य सुरक्षा विधेयक काफी नहीं हैं तो निश्चित रूप से कुछ गलत है। यह ट्वीट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछले दिनों देश के हर नागरिक के लिए न्यूनतम आय गारंटी की घोषणा किए जाने के बाद आया।
इस पर किश्वर ने तंज करते हुए लिखा, 'उस दिन की प्रतीक्षा करें, जब राहुल गांधी देश के सभी एडल्ट पुरुषों को साल में कुछ निश्चित दिनों के लिए फ्री सेक्स मुहैया कराने का भी वादा करेंगे।' किश्वर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर एक्टिविस्ट को ही घेरा। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने जहां लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि यह बात किश्वर ने लिखी है, वहीं अन्य लोगों ने भी उन्हें इसके लिए आड़े हाथों लिया।


No comments:
Post a Comment