• Breaking News

    29 يناير، 2019

    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: शहाबुद्दीन और अन्य सात के खिलाफ आरोप तय

    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: शहाबुद्दीन और अन्य सात के खिलाफ आरोप तय


    पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मंगलवार को पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और सात अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। इन सभी आरोपियों पर पहले ही सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी थी। आरोप तय करने के पहले कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को उनपर लगाए आरोपों को पढ़ कर सुनाया।

    सीबीआई ने पिछले साल अगस्त महीने में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में शहाबुद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्ज शीट में छह अन्य आरोपियों के भी नाम थे। उनके नाम हैं, अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां, रिशु कुमार जायसवाल, रोहित कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार और सोनू गुप्ता हैं। शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

    पत्रकार राजदेव रंजन की 16 मई, 2016 को सीवान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी आशा रंजन ने सीवान टाउन थाना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में लड्डन मियां, मो। कैफ उर्फ बंटी, रिशु कुमार जायसवाल और मो। जावेद समेत अन्य के शामिल होने को लेकर सीवान के सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture