• Breaking News

    28 January, 2019

    एमडीएमके पार्टी पदाधिकारी ने पोस्ट किया पीएम मोदी का अपमानजनक वीडियो, पुलिस ने किय गिरफ्तार

    एमडीएमके पार्टी पदाधिकारी ने पोस्ट किया पीएम मोदी का अपमानजनक वीडियो, पुलिस ने किय गिरफ्तार


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के बाद मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) पार्टी के एक पदाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागपट्टिनम से गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम साथियाराज बलु बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री के बारे में इस अपमानजनक वीडियो पोस्ट को लेकर द हिंदू मक्कल काची और भारतीय जनता पार्टी ने मामला पुलिस के संज्ञान में लाया था और कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पुलिस का कहना है कि साथियाराज ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ की थी और इस तस्वीर में पीएम को अपमानजनक ढंग से पेश किया गया था। गौरतलब है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी मदुरई यात्रा से पहले पोस्ट किया गया है। शख्स को आईपीसी की धारा 504 और 505 (2) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं जहां नेताओं या किसी चर्चित हस्ती की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती रही है। ऐसे आपराधिक मामलों में पुलिस अब सख्त कार्रवाई करते हुए नजर आती है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture