• Breaking News

    27 يناير، 2019

    नए साल में पहली बार पीएम मोदी 'मन की बात' को करेंगे संबोधित, एग्जाम से पहले छात्रों से करेंगे संवाद

    नए साल में पहली बार पीएम मोदी 'मन की बात' को करेंगे संबोधित, एग्जाम से पहले छात्रों से करेंगे संवाद


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 52वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। साल 2019 में पीएम मोदी की 'मन की बात' का यह पहला प्रोग्राम है। 'मन की बात' का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के सभी नेटवर्क और दूरदर्शन पर 11 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही इसका प्रसारण प्रधानमंत्री ऑफिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, ऑल इंडिया रेडियो और डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी होगा। वहीं इस प्रोग्राम को ऑल इंडिया रेडियो की वेबसाइट पर भी सुन सकते हैं! हिंदी में प्रोग्राम के प्रसारण के तुरंत बाद इसका रीजनल भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा। रीजनल वर्जन रात में आठ बजे दोबारा भी प्रसारित किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से नियमित तौर पर जुड़ने के मकसद से अपने रेडियो प्रोग्राम को संबोधित करते हैं। इसके साथ ही मन की बात में वह अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी करते हैं। बता दें, महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने स्कूलों से कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद ‘परीक्षा पर चर्चा 2.0' कार्यक्रम का मंगलवार को प्रसारण करें। यह कार्यक्रम डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया पर प्रसारित होगा और साथ ही विभिन्न वेबसाइटों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उनके सर्कुलर में साफ कहा गया है कि संवाद का प्रसारण करना स्कूलों के लिए अनिवार्य नहीं है।

    अधिकारी ने कहा, ‘हमने केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूलों को बस सूचित किया है। वे इसे प्रसारित करने या नहीं करने के लिए स्वतंत्र हैं। जब प्रधानमंत्री छात्रों के साथ संवाद करेंगे तो एक जैसे सवाल रखने वाले दूसरे लोगों को भी जवाब पाने का मौका मिलेगा।' सर्कुलर के अनुसार, जो स्कूल स्क्रीनिंग करेंगे उन्हें उसी दिन कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो समेत एक रिपोर्ट जमा करानी होगी।छठी कक्षा के ऊपर के छात्रों को कार्यक्रम में भाग लेना होगा।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture