• Breaking News

    29 January, 2019

    मुंबई में जेल में शिवसेना नेता की पत्नी ने लगाई फांसी, पति की हत्या में शामिल होने का था आरोप

     मुंबई में जेल में शिवसेना नेता की पत्नी  ने लगाई फांसी, पति की हत्या में शामिल होने का था आरोप


    मुंबई की कल्याण जेल से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जेल के टॉयलेट में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मिडडे के मुताबिक यह महिला शिवसेना नेता की पत्नी थी और अपने पति की हत्या के मामले में ट्रायल पर थी।

    महिला का नाम वैशाली निमसे था और उनकी उम्र 34 साल थी। यह घटना सोमवार सुबह घटी जब महिला गार्ड ने देखा कि वैशाली काफी देर से टॉयलेट से बाहर नहीं आई। वैशाली पर आरोप था कि उसने अपने पति और शिवसेना नेता शैलेश निमसे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे लगता था कि शैलेस का विवाहेत्तर संबंध था।

    आरोप है कि शैलेश की हत्या 32 साल के सुपारी किलर प्रमोट लुट्टे ने की थी। जांच के दौरान वैशाली को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया था। शैलेश की आधी जली हुई बॉडी गणेशपुरी के नजदीक मिली थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture